Translate

शनिवार, 13 जुलाई 2019

कार ने टैक्सी को मारी टक्कर,एक की दर्दनाक मौत।

कार ने टैक्सी को मारी टक्कर,एक की दर्दनाक मौत।


लवकुशनगर(छतरपुर)।  मिशन अस्पताल से इलाज कराकर अपने गांव लौट रही टैक्सी सवार एक महिला की हादसे में मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हो गए। अंधे मोड़ पर बोलेरो और टैक्सी में भिड़ंत होने यह हादसा हुआ। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम एक टैक्सी सवारियां बैठाकर महाराजपुर से बरा गांव की ओर जा रही थी।
 जैसे ही टैक्सी डुमरा गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने अंधे मोड़ पर पहुंची, तभी लवकुशनगर की ओर से एक सफेद रंग की कार सामने आ गई।
दोनों वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण आपस में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में टैक्सी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार बरा गांव के हरदास पिता मगना अहिरवार (45), रामसखी पति रामअवतार अहिरवार (30), रामबाई पति हरदास अहिरवार (35), रामअवतार पिता मगना अहिरवार (40) साल और तिजिया बाई पति मगना अहिरवार (70) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जहां तिजिया बाई पति मगना अहिरवार की इलाज के दौरान मौत हो गई।
जबकि अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है। प्रत्यक्षदशिज़्यों ने बताया कि घटना के बाद लोगों ने डायल 100 और एंबुलेंस 108 को फोन लगाया लेकिन वह काफी देर बाद आयी। तथा इस बीच भीड़ बढ़ गई और मुख्य रोड पर जाम जैसे हालात बन गए।