Translate

बुधवार, 31 जुलाई 2019

मीठा जहर खिलानें वालों पर SDM की कार्यवाही।

मीठा जहर खिलानें वालों पर SDM की कार्यवाही।

गुणवत्ता के मानक से कमजोर पाये गयें खाद्य पदार्थ।



//गगन सेन//

पथरिया(दमोह)। पथरिया नगर की खाद्य दुकानों पर पथरिया अनुविभागीय अधिकारी भारती देवी मिश्रा खाद्य अधिकारी प्रीति राय माधवी विदोलिया द्वारा नगर की दुकानों पर छापामार कार्यवाही की जिसमें नगर की दुकानों की खाद्य पदार्थों की पोल को खोलती हुई तस्वीरें सामने आयी है।
जो आज हम स्वादिष्ट मिठाई खा रहे हैं लेकिन हम इस स्वादिष्टता के पीछे क्या खा रहे हैं हमें पता नहीं जो आज नगर के लोगों द्वारा कार्यवाही में देखा गया।
 पथरिया नगर के रजवास तिराहा के पास जयकुमार जैन खोवा वालों के यहां से जो कि नगर में खोवा वालों के नाम से ही प्रसिद्ध है छापामार कार्यवाही की गई जिसमें से 15 किलो खोवा मिला 7 किलो फफूंद वाला और 8 किलो बिल्कुल खराब खोवा फ्रिज में रखा मिला अधिकारियों के लिए कार्यवाही में भी थोड़ी तू तू मैं मैं हुई जोकि कुछ समय में रक्षाबंधन में हो सकता था मिठाइयां बन सकती थी।
 नगर की संजय चौराहे पर स्थित बीकानेर स्वीट्स के नाम से संचालक दुकान पर 45 किलो सिंथेटिक बर्फी 2 किलो दूषित  मिठाई जप्त की गई पथरिया नगर की यह संजय  चौराहे पर मुख्य दुकान है सबसे ज्यादा  चलती थी इसी के चलते अधिक लाभ  कमाने के चक्कर मे लोगों के लिये मीठा जहर खिला रहे।
साथ ही कुछ दूषित मिठाई अनुविभागीय अधिकारी द्वारा खड़े होकर नष्ट कराई गई नगर के नेमा स्वीट्स झंडा चौक बाजार की दुकान पर 11 पैकेट आकाश के एक्सपायरी डेट 1 किलो लिमका की बॉटल जप्त की गई कार्यवाही विभाग की टीम लगभग दिनभर कार्य करती रही।
पथरिया नगर में ऐसी बहुत सी प्रतिष्ठान है जहां पर दूषित खाद्य सामग्री मिलती है जिससे लोग बीमार हो रहे हैं तो वही खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी विदोलिया जो कि अपनी तेजतर्रार छवि के लिए जानी जाती हैं इसके पूर्व भी पथरिया में पदस्थ रहे साथ ही  चाट जूस की दुकान संचालक को ही फटकार लगाई।

इनका कहना है कि....

"पथरिया नगर की दुकानों पर कार्यवाही की गई है। जहां पर जय कुमार जैन के यहां से फफूंद लगा खराब खोबा तथा बीकानेर वाले के यहां से बहुत गडबडी पाई गई है।
अतः 45 किलो  सिन्थेटिक मिठाई सहित  अन्य सामग्री जप्त कर विनिष्टीक्रण किया गया।"

भारती देवी मिश्रा(एसडीएम पथरिया)