Translate

शनिवार, 13 जुलाई 2019

सीएस के फोन के बाद जिला अस्पताल पहुंचे एसपी।

सीएस के फोन के बाद जिला अस्पताल पहुंचे एसपी।


//खिलान पटैल//

ब्यूरो दमोह। जिला अस्पताल में लगातार होने वाली घटनाओं के बाद जब सिविल सर्जन ने स्टॉफ के साथ स्वयं को असुरक्षित महसूस किया तो उन्होंने गुरुवार रात एसपी को फोन लगाया।
इसके बाद एसपी ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन से मुलाकात की और जिला अस्पताल सहित सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर सीएमएचओ से बात की। इसके बाद उन्होंने पुलिस व्यवस्था लगाने का आश्वासन दिया है।
एसपी श्री विवेक सिंह के शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचने की सूचना के बाद सीएसपी मुकेश अबिद्रा सहित शहर कोतवाल आरके गौतम अपने स्टॉफ के साथ पूर्व से ही जिला अस्पताल में मौजूद थे।
इसी बीच सुबह करीब ११ बजे के लगभग एसपी विवेक सिंह जिला अस्पताल पहुंचे। जिन्होंने सबसे पहले पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। इसके बाद वह सिविल सर्जन के साथ जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां पर सिविल सर्जन डॉ. ममता तिमोरी ने बताया कि जिला अस्पताल में आए दिन असमाजिक तत्वों का आना जाना होता है। जो कर्मचारियों के साथ लगातार अभद्रता करते हैं। कई बार तो मेटरनिटी वार्ड में जहां डिलेवरी वाली महिलाएं होती हैं वहां पर पुुरुष वर्ग पहुंच जाते हैं। साथ ही ऑपरेशन थियेटर में भी जाने की कोशिश करते हैं।
 ऐसे में मना करने पर वह नर्सेस स्टॉफ व महिला गार्ड से भी अभद्रता करने व गाली-गलौंच करने से नहीं चूकते। कई बार तो मारपीट की नौबत तक आ जाती है।