Translate

शनिवार, 13 जुलाई 2019

बस ने पति-पत्नी को कुचला,पति की हुई मौत।

बस ने पति-पत्नी को कुचला,पति की हुई मौत।


बिजावर(छतरपुर)।  जिले के जटाशंकर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी व मासूम बेटी घायल हो गई है। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहां पर इलाज के दौरान पति अरुण गौंड़ की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि शाहगढ़ निवासी अरुण गौंड अपनी पत्नी बबली और दो वर्षीय बेटी एलीना के साथ बाइक से जटाशंकर धाम में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे।
बाइक सवार तीनों लोग जब रतुआ पुल के पास पहुंचे, उसी समय सामने से आ रही बस के चालक ने सामने से बाइक में टक्क मार दी।
इससे बाइक बस के नीचे आ गई। जिसमें अरुण को गंभीर चोटें आई और उसे मरणासन्न हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।