कुएं में गिरने से किसान की हुई मौत।
//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। पुलिस ने एक वृद्ध का शव कुएं से बरामद किया है बताया गया है कि मृतक सुबह अपने खेत पर गया था पुलिस में शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले को जांच में ले लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार टुंडे पुत्र पुन्ना अहिरवार उम्र 60 वर्ष निवासी राजपुरा थाना गुलगंज की कुएं में गिरने से मौत हो गई है पुलिस ने शव कुएं से बरामद करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है सुबह करीब 11 बजे उसका पुत्र लछमण अहिरवार जब खेत पर पहुंचा तो उसके पिता का शव उसे तैरता हुआ मिला सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई लछमण ने पुलिस को बताया कि पिता को कम दिखता था सुबह वह गांव के नजदीक स्थित खेत पर गए थे हो सकता है वह कुआ में गिरे हो पुलिस में मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।