Translate

रविवार, 14 जुलाई 2019

छतरपुर। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत।

छतरपुर। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत।



//रूपेश जैन//

बकस्वाहा(छतरपुर)। जिले के बकस्वाहा थाना मुख्यालय से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर हनुमान मंदिर छतरपुर रोड पर रविवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे मे एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जानकारी देते हुये थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई  है।
जिसका नाम शेखलाल अहिरवार बताया जा रहा है तथा मौके पर पुलिस द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर जांच की जा रही है।