Translate

रविवार, 14 जुलाई 2019

सर्वेक्षण अनुसंधान केंद्र हुआ खाली।

सर्वेक्षण अनुसंधान केंद्र हुआ खाली।


//अखंड यादव//

बल्देवगढ़/टीकमगढ़। बान सुजारा बांध के लिए जलसंसाधन द्वारा सर्वेक्षण एवं अनुसंधान उपसंभाग का कार्यालय स्थापित किया गया था।
उच्चधिकारियों की मनमानी के चलते बगैर आदेश और बगैर सूचना के टीकमगढ़ जलसंसाधन विभाग में खाली पड़े क्वाटरों में शिफ्ट कर लिया है।
 मामले की शिकायतें शुरू हुई तो विभाग के जिम्मेदारों ने रातों-रात बल्देवगढ़ के सरकारी भवन में सिर्फ बोर्ड लगवा दिया है। लेकिन वहां पर मुआवजें के लिए दो माह से किसान चक्कर काट रहे है।
बान सुजारा बांध के सर्वे के लिए बल्देवगढ़ में जलसंसाधन द्वारा सर्वेक्षण एवं अनुसंधान उपसंभाग का कार्यालय निजी भवन में खोला गया था।
जिसमें इंजीनियर,एसडीओ और कार्यालय सहायक को नियुक्त किया गया था। सर्वे का कार्य पूरा करने और किसानों को मुआवजा देने के लिए कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी रहते थे। लेकिन अधिकारी और कर्मचारियों की मनमानी के कारण किसानों को मुआवजें के लिए परेशान तो होना ही पड़ रहा है।
इसके साथ ही बगैर आदेश और सूचना के बल्देवगढ़ विकाश खण्ड से टीकमगढ़ जलसंसाधन विभाग में शिफ्ट कर दिया है। जहां विभाग में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को बैठने के लिए न तो कुर्सी टेबल है और न ही बैठने का स्थाई ठिकाना। मामले की शिकायतें कर्मचारियों द्वारा उच्चधिकारियों को दे चुके है।
लेकिन वह बातों ही बातों में सभी को उलझाए हुए है। जिसके कारण कार्यालय सहायक सहित इंजीनियरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।