घटिया निर्माण कार्य के बाद परेशान ग्रमीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी।
मनमर्जी पर उतारू है ठेकेदार,वे-खबर रहते है अधिकारी।
//अक्षय जैन//
भगवा(छतरपुर)। विगत महीनों पहले भगवा समेत सम्पूर्ण क्षेत्र में सुजारा बांध से घर घर पानी भेजने की योजना के लिए पाइप लाइन डाली जाने के लिए समूचे क्षेत्र की सड़कों की बदहाली की गई थी।और पाइप लाइन डालने के महीनों बाद भी सड़को की बदहाली ज्यो की त्यों रही गांव के सामाजिक संघटनो द्वारा एवं गड़मान्य नागरिकों द्वारा एवं मीडिया के द्वारा इस मामले में अधिकारियो को सूचना दी गई।
तो एल एन टी कंपनी द्वारा सी सी रोड तो डाला जा रहा है लेकिन वो पूर्णतः घटिया निर्माण किया जा रहा है अगर ग्रामीणों की माने तो तो कंपनी द्वारा प्रत्येक रोड को लगभग पांच फिट से छः फिट खोदा गया था लेकिंन जब यहां सी सी रोड को पुनः सुधरकार्य की बारी आई तो लगभग दो से ढाई फिट खोद के केवल लीपापोती की जा रही है।
ग्राम में कई मुख्य सड़कों पर तो ये आलम है कि पूरे रोड पर अगल बगल में खोदी हुई मिट्टी लगी हुई है इससे न तो बरसात का पानी निकल रहा है और बल्कि वह क्षेत्र दुर्घटना वाला क्षेत्र हो गया है ग्राम पंचायत के सरपंच ओर पंचो द्वारा ठेकेदार और लेबर से कई बार सही काम करने के लिए बोला है लेकिन वह मानने को तैयार नही है ऐसे में कंपनी और ठेकेदारों के खिलाफ ग्रामीणों में जमकर आक्रोश व्यप्त है और ग्रामीणों का कहना है कि हमारे घर के सामने से अगर सही तरीके से सी सी नही डाला गया तो ठेकेदार और कंपनी के खिलाफ विरोध आंदोलन की शुरुआत की जाएगी जिसके जिम्मेदार ठेकेदार और कंपनी बाले होंगे।