टीआई श्री तिवारी ने समझाईश से पारिवारिक नाराजगी का निपटाया मामला।
//रूफेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। थाना बक्सवाहा में बीते दिनों पहले एक पारिवारिक नाराजगी का मामला सामने आया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार नत्थू यादव पिता तुलसिया यादव उम्र 85 साल जो अपने बेटों से रुष्ट होकर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने आया था।
इस बात पर ध्यानाकर्षण करते हुये थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी ने नत्थू यादव के तीनो बेटे हल्लकाई यादव,रामू यादव,दरन यादव को थाने में बुलाकर अपने पिता की सेवा सुश्रुषा के बारे में हिदायत देकर दोनों पक्षों में समझौता कराकर बिना रिपोर्ट के थाने से रुखसत किया है।
थाना प्रभारी रामनाथ तिवारी तथा पुलिस की इस कार्यवाही से फरियादी नत्थू यादव काफी खुश हुए एवं थाना प्रभारी के साथ समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त किया।