Translate

शनिवार, 6 जुलाई 2019

हत्या के जुर्म में मृतक की पत्नी सहित पांच गिरफ्तार।

हत्या के जुर्म में मृतक की पत्नी सहित पांच गिरफ्तार।


न्यायालय मे होगी आगे के मामले की सुनवाई।


//अक्षय जैन//

बडामलहरा(छतरपुर)। बीते दिनो पहले 26 जून की रात बड़ामलहरा कस्बे में राजेश साहू नामक युवक को तकिये से सांसें रोककर मौत के घाट उतारा गया था।
उसकी हत्या की वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि उसके साथ साथ फेरे लेने वाली उसकी पत्नी 29 वर्षीय विनीता साहू उसका प्रेमी संदीप राय तथा तीन अन्य लोग शामिल थे।
पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
सूत्रों के मुताबिक पकड़े गये हत्यारोपियों ने राजेश साहू की हत्या के जुर्म का इकरार कर लिया है। पुलिस कल हत्याकांड का खुलासा कर पकड़े गये आरोपियों को हत्या के इल्जाम में अदालत में पेश करेगी।
बताया गया है कि मृतक की पत्नी विनीता साहू को एसबीआई में अस्थाई कर्मचारी संदीप राय से पिछले चार साल से नाजायज ताल्लुकात थे।
उसी के जरिये हत्यारोपी विनीता साहू के संबंध एसबीआई के फील्ड ऑफीसर से भी हो गये थे। सूत्र के मुताबिक दो अन्य हत्यारोपियों को हत्यारोपी विनीता साहू के प्रेमी संदीप राय और बैंक के फील्ड ऑफीसर ने चार लाख रुपये का लोन पास करने का लालच देकर राजेश साहू की हत्या की वारदात को अंजाम देने में शामिल कर लिया था।
 26 जून की रात मृतक राजेश साहू बड़ामलहरा में आयोजित एक विवाह समारोह में रावला नृत्य देखने के लिये गया था। देर रात जब वह अपने घर लौटा तो उसके घर में सभी हत्यारोपी पहले से मौजूद थे। सुनियोजित साजिश के तहत मृतक की पत्नी विनीता साहू तथा अन्य हत्यरोपियों ने तकिये से दम घोंटकर राजेश साहू को मार डाला था। उसकी हत्या की वारदात को हादसे की शक्ल देने के मकसद से आरोपियों ने उसके मुर्दा जिस्म पर करेंट भी लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह खुलासा हो गया था कि हत्या की वारदात दम घुटने से हुई थी और बाद में मृतक की लाश को करेंट लगाया गया था।
संदेह के आधार पर पुलिस ने जब मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की तो उसने समूचे घटनाक्रम का खुलासा करते हुये पुलिस को सभी हत्यारोपियों के नाम बता दिये।
 मृतक की पत्नी के मुताबिक संदीप राय और एसबीआई के फील्ड ऑफीसर से उसके नाजायाज संबंधों का पता उसके पति को चल गया था। इसके बाद जब राजेश साहू अपनी पत्नी और उसके प्रेमियों के नाजायाज संबंधों में बाधा बना तो उसे सुनियोजित साजिश के तहत मार डाला गया था।

इनका कहना है कि....

बड़ामलहरा कस्बे में राजेश साहू की हत्या को उसकी पत्नी तथा उसके प्रेमी और तीन अन्य लोगों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गये हत्यारोपियों ने राजेश साहू की हत्या के जुर्म का इकरार कर लिया है।
 मृतक की पत्नी की बदचलनी उसके पति की हत्या का कारण बनी। पुलिस हत्यारोपियों से घटना के संबंध में पूछतांछ कर रही है। कल पुलिस सभी हत्यारोपियों को अदालत में पेश करेगी।

तिलक सिंह, पुलिस अधीक्षक छतरपुर