Translate

शनिवार, 6 जुलाई 2019

एक फरार आरोपी पर तीन हजार का ईनाम घोषित।

एक फरार आरोपी पर तीन हजार का ईनाम घोषित।


//खिलान पटैल//

ब्यूरो दमोह।   शनिवार के दिन जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने एक फरार अपराधी पर तीन हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।       
अपराध क्रमांक 36/17 धारा 354,506 ताहि 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत फरार आरोपी रघुवीर ऊर्फ राघवेन्द्र लोधी पिता निर्भय सिंह लोधी निवासी बेला थाना पटेरा फरार है। उन्होंने प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत हुये आरोपी पर तीन हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने जानकारी दी है कि जो कोई व्यक्ति विधि संगत शक्तियों का प्रयोग कर आरोपी को गिरफ्तार करेगा, करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो हो सके, ऐसे सूचनाकत्र्ता को पुरूस्कार की राशि से पुरूष्कृत किया जायेगा।
 पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।