Translate

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

बारह बोर के देशी कट्टा एवं जिन्दा कारतूस समेत आरोपी गिरफ्तार।

बारह बोर के देशी कट्टा एवं जिन्दा कारतूस समेत आरोपी गिरफ्तार।


//अक्षय जैन//

बमनोरा(छतरपुर)।  बमनोरा पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम टिकरिया से गुरुवार को बमनोरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर
12 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिन्दा कारतूस लिए घूम रहे एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्यवाही की है।
बमनोरा पुलिस थाना प्रभारी एसआई संजय वेदियां ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब बारह बजे मुखविर से सूचना मिली की ग्राम टिकरिया में एक खेत पर बने मकान के सामने 12 बोर का देशी कट्टा लिए घूम रहा है।
जिस पर तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी पप्पू उर्फ महेन्द्र सिंह पिता मलखान सिंह उम्र-32 वर्ष हाल निवासी ग्राम टिकरिया एवं स्थाई निवासी ग्राम किशरदा महरौनी जिला ललितपुर उ.प्र.
को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के पास से पुलिस ने 12 बोर का देशी कट्टा समेत जिन्दा 2 कारतूस भी बरामद किये हैं।
थाना प्रभारी संजय वेदियां ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी प्रवत्ति का है जो कि करीबन 15 वर्षों से ग्राम टिकरिया में अपनी ससुराल में रहता है।
जिस पर पहले से ही कई मामले पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं।और उन्हीं मामलों में से एक मामले में न्यायलय द्वारा सजा भी सुनाई जा चुकी फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा-25,27 आर्म्स ऐक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया है।
इस कार्यवाही में बमनोरा पुलिस थाना प्रभारी एसआई संजय वेदियां के अलावा टीम में एएसआई सीताराम घोष,आरक्षक रामप्रकाश रजक,आरक्षक तरुण विश्वकर्मा,आरक्षक देव कुमार सूर्यवंसी,आरक्षक रत्नेश सिंह,और आरक्षक अखण्ड अखण्ड प्रताप सिंह की अहम भूमिका रही।