अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल,मेडिकल रैफर।
//अखंड यादव//
खरगापुर/बल्देवगढ़(टीकमगढ़)। थाना क्षेत्र अंतर्गत पलेरा रोड पर रेलवे ब्रिज के पास बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।मोटरसाइकिल सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे प्राथमिक उपचार के लिए बल्देवगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत गंभीर रहने से जिला अस्पताल के लिए किया है।
रेफर घायलों में अखिलेश कुशवाहा उम्र 22 वर्ष सड़ी कुशवाहा उम्र 50 वर्ष लखन कुशवाहा 24 वर्ष निवासी सुजोरा जो की किसी काम से पलेरा से अपने घर के लिए लौट रहे थे तभी पलेरा खरगापुर मुख्य मार्ग रेलवे पुल के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी तथा टक्कर मारकर वहां से मौके से भाग गया वहीं स्थानीय लोगों ने मौके पर 108 को सूचना दी जिनकी मदद से बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए लाया गया।
वहां से टीकमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया और टीकमगढ़ घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है।