छतरपुर। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुरस्कार घोषित।
ब्यूरो छतरपुर। पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80(1) में निहित प्रावधान के अनुसार थाना प्रकाश बम्हौरी के अपराध क्रमांक 06/19 धारा 147, 148, 149, 307, 302 भादवि, 25/27 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी सुरेन्द्र सिंह तनय हरिराम सिंह ठाकुर निवासी ग्राम हटवा की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपए का नकद ईनाम घोषित किया है।
इसके अलावा थाना नौगांव के अपराध क्रमांक 120/16 धारा 363 भादवि, इजाफा धारा 366, 376 ताहि, 3/4 पॉक्सो एक्ट, 3(2)5 एससी-एसटी एक्ट में फरार आरोपी बृजेश यादव तनय मिजाजी लाल यादव निवासी महाराजपुर और थाना नौगांव के अपराध क्रमांक 674/18 धारा 366, 376 भादवि, 3(1)(ू)(प), 3(2)5 एससी-एसटी एक्ट में फरार आरोपी सुनील यादव तनय माखन यादव निवासी वीरेन्द्र कॉलोनी नौगांव की गिरफ्तारी पर ढाई-ढाई हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी पर भी कुल 5 हजार रूपए के नकद इनाम की घोषणा की है। इनमें थाना नौगांव के अपराध क्रमांक 341/19 धारा 363 भादवि में अज्ञात दो नफर आरोपीगण और घटना में प्रयुक्त काले रंग की मारूति वैन वाहन के अज्ञात चालक तथा थाना नौगांव के ही अपराध क्रमांक 345/19 धारा 341, 34 भादवि के प्रकरण में अज्ञात दो मोटर साइकिल चालकों सहित कुल 4 अज्ञात आरोपीगण की गिरफ्तारी पर नकद इनाम की घोषणा की गई है। सभी आरोपी घटना दिनांक से ही फरार हैं। इनकी पतासाजी और गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किए गए, किन्तु गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने अथवा गिरफ्तारी की सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति, अधिकारी-कर्मचारी को ईनामी राशि से पुरष्कृत किया जाएगा।
अज्ञात मृतक की पहचान बताने वाले को भी मिलेगा ईनाम।
पुलिस अधीक्षक ने छतरपुर जिले के थाना शाहगढ़ क्षेत्र के खोरा नाले के पास लगभग 13 से 18 वर्ष उम्र के अज्ञात पुरूष के शव का नाम और पता बताने वाले व्यक्ति, अधिकारी-कर्मचारी को 5 हजार रूपए के नकद इनाम से पुरष्कृत करने की घोषणा की है।उल्लेखनीय है कि विगत 14 अगस्त 2017 को अज्ञात पुरूष की लाश मिलने पर थाना शाहगढ़ में मर्ग क्रमांक 03/17 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग सदर की जांच के दौरान अज्ञात शव की पहचान के लिए पतासाजी कर प्रयास किए गए, लेकिन अज्ञात मृतक के नाम और पता की जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
अज्ञात मृतक के पास से लाल नारंगी रंग की शर्ट और काले रंग का फुल पैंट पाया गया, जिस पर अंग्रेजी में पूमा लिखा हुआ है। इसके अलावा काले रंग का बेल्ट, पैरों में सफेद नीले रंग के जूते जिनके तलबे पर 06 लिखा हुआ मिला था।