जर्जर भवन की बिगड़ी हालत,स्वयं की मरम्मत कराने मजबूर है दफ्तर।
//अक्षय जैन//
भगवा(छतरपुर)। जिले छतरपुर अंन्तर्गत भगवा विखं शिक्षा अधिकारी का दफ्तर उम्र दराज हो गया है।भवन की छत में पडे सरिया दिखनें लगे है। दीवारें सीपेज हो रही इनमें दरार आ गई। जर्जर भवन कभी भी धरासायी हो सकता है। आशंका वावजूद कर्मचारी इसमें बैठकर बि.खं. क्षेत्र की शिक्षण व्यवस्था बनाते है। बेबस कर्मचारियों ने बताया कि,भवन मरम्मत के लिये बिभाग को पत्र लिखे गये मगर बंदोबस्त नहीं हुआ।
स्थानीय विकासखंड शिक्षा अधिकारी का पूरी तरह से जर्जर हो चुका है,बरसात के दिनों में छत का प्लास्टर पानी की बूंदों के साथ नीचे आ रहा है। दीवारों से पानी रिसने से वह दरार चुकी है। जमीन का प्लास्टर भी उखड गया। बताया जाता है कि, वर्ष पिछले दो दशक पूर्व नगर के घुवारा रोड स्थित कन्या छात्रावास के पीछे शिक्षा विभाग की महिलाओं को रहने के लिये आवासीय कक्ष बनाऐ गये थे। काफी समय खाली रहनें के बाद 1999 में यहाँ विभाग ने अपना दफ्तर खोला था।
विभाग ने समय समय पर भवन की मरम्मत नहीं कराई नतीजन अब कमजोर हो कर वह बूढा दिखनें लगा है। आशंका है कि भवन कभी भी धरासायी होने की आशंका है। विभाग में पदस्थ्य कर्मचारी अपनी जान का खतरा महसूस कर रहे है। बताया जाता है कि, विभाग ने 07 अगस्त 2018 में नगर परिषद अधिकारी को पत्र लिखकर भवन को दुरुस्त कराने की मांग की थी। इसके पूर्व लोक निर्माण बिभाग को भी अवगत कराया गया मगर दोनों बिभागों से शिक्षा बिभाग के भवन को अपनाने से इंकार कर दिया।
बजट का टोटा, स्टेशरी को भी है मोहताज।
शिक्षा बिभाग की जानकारियां हमेशा अपटेड रखने के लिये सारे कामकाज कंप्यूटराइज करनें के निर्देश जारी किये गये है। वावजूद इसके विभाग ने स्थानीय कार्यालय में आवश्यक उपकरण नहीं दिये। बताया जाता है कि, कार्यालय में कंप्यूटर, प्रिंटर व इनवर्टर न होनें से विभागीय कामकाज बेपटरी है। दफ्तर में बजट न होनें से स्टेशरी के अलावा अन्य छोटी छोटी चीजों का बंदोबस्त करनें में कर्मचारियों को पसीना छूट रहा है।बगैर अधिकारी के चल रहा विभाग।
शिक्षा विभाग में जहाँ अन्य अव्यवथाऐं है वही पिछले 3 वर्ष से बिकासखंड शिक्षा अधिकारी का पद रिक्त है। नया अधिकारी न आनेेें से समूचे विखं की शिक्षा व्यवस्था बेपटरी है। विभाग की मानें तो तत्कालीन बिखं. शिक्षा अधिकारी सीपी शिवहरे वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हो गये थे।इसके पश्चात से यह पद रिक्त है बैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर बिभाग ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला प्राचार्य जेपी सोनकिया को बिखं.शिक्षा अधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया है।