Translate

मंगलवार, 16 जुलाई 2019

खरीददार बनकर आये आरोपी,और चौदह नग बकरियां चुरा ले गए।

खरीददार बनकर आये आरोपी,और चौदह नग बकरियां चुरा ले गए।


//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के टहनगा हार में बकरी चराने गए चरवाहे की 14 नग बकरियां दो आरोपी चुरा ले गए
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
सूरजपुरा खुर्द निवासी आशाराम पिता हिम्मत लोधी 44 वर्ष ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है कि वह बीते रोज अपनी 40 नग बकरियां लेकर जंगल में चराने ले गया था।
उसी समय बक्सवाहा निवासी शबाब खान ब्रजेश खटीक आये और उसकी बकरी बेचने के संबंध में चर्चा करने लगे जब मैंने उन्हें बकरी बेचने से इनकार किया तो वह गांव का रास्ता पूछने लगे दोनो वहां से चले गए में कुछ देर के लिए इधर उधर हो गया जब आकर आपनी बकरियों को गिना तो उसमें 60000 की कीमत की 14 बकरियां गायब थी।
 उन बकरियों को जंगल में खूब ढूंढा लेकिन कहि पता नही चला मुझे पूरा विश्वास है कि वही दोनो आरोपी मेरी बकरी चुरा कर ले गए है।