साजिश रचने वाले आरोपियों को तीन साल की हुई सजा।
ब्यूरो टीकमगढ़। जैरोन थाना क्षेत्र के बारगी नदी के किनारे मंदिर पास आरोपियों द्वारा डकैती की साजिश रची जा रही थी।
मामले की सूचना मुखबिर द्वारा पुलिस को दी गई तो फौरन पुलिस ने टीम का गठन करके आरोपियों को चारों ओर से घेर लिया।
जिसमें कुछ आरोपी अंधेरे का फायदा लेकर फरार हो गए और दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास एक 315 बोर का एक अवैध देशी कट्टा के साथ जिंदा कारतूस जब्त कर लिया है।
पुलिस ने प्रतिवेदन बनाकर ओरछा न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने अलग-अलग धाराओं में ३ वर्ष के कारावास के साथ १ हजार रुपए का जुर्माना की सजा सुनाई है।