सी.एम. हेल्पलाइन के प्रकरणो को गंभीरता से लें: कलेक्टर राठी।
पिंक ड्राईविंग लाईसेंस कैंप महाविद्यालय स्तर पर भी तहसील और ब्लाक मुख्यालयों पर भी आयोजित हो।
//खिलान पटैल//
ब्यूरो दमोह। कलेक्टर तरूण राठी ने अधिकारियो से कहा है कि सी.एम. हेल्पलाइन के प्रकरणो को गंभीरता से लें, सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण समय सीमा में किया जायें।उन्होने कहा 100 दिवस से ज्यादा समय से लंबित प्रकरणों का निराकरण आगामी 3 दिवस में कर लिया जायें।
श्री राठी आज प्रात: 11 बजे से जिला कार्यालय सभाकक्ष में समय सीमा बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। बैठक में सी.ई.ओ जिला पंचायत डाँ गिरीश मिश्रा, एडीशनल कलेक्टर आनंद कोपरिहा सहित जिलाधिकारी मौजूद रहे।
उन्होने कहा है कि आगामी समय सीमा बैठक के दौरान रेण्डमली सी.एम. हेल्पलाइन के हितग्राहियों से वे मोबाईल लगाकर बात भी करेंगें। बैठक के दौरान अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों पर चर्चा करते हुये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। श्री राठी ने कहा स्वरोजगार मेलों के आयोजन के सबंध में शीघ्र बैठक आयोजित की जायें। उन्होने स्कूलों में नैत्र परीक्षण हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम के जानकारी लेते हुये कहा अब कार्यवाही शुरू कर दी जायें और चिन्हित किये गये छात्रों को लाभ दिलाया जायें।
कलेक्टर श्री राठी ने कहा कोचिंग पढा रहे शिक्षकों पर कार्यवाही की जायें। उन्होने कहा स्कूली छात्र माध्यान्ह भोजन उपरांत बर्तन ना धोये, यह सुनिश्चित करवाया जायें। यह भी कहा कि ट्रांसफर आफॅलाईन नही होगें, डीईओ सुनिश्चित करेंगे। कलेक्टर ने समय सीमा बैठक मे सडक विकास प्राधिकरण के अधिकारियो को नियमित रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होने इस दौरान स्वरोजगार मूलक प्रकरणों की भी चर्चा की।
कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी और महिला सशक्तिकरण अधिकारी से कहा पिंक ड्राईविंग लाईसेंस के कैंप महाविद्यालय स्तर पर भी तहसील और ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित किये जायें। उन्होने दमोह के बाँदकपुर तीर्थ मे एम.पी.आर.डी.सी. को सडकों में साईनेज लगाने के निर्देश दिए। बैठक मे गत दिनों बाँदकपुर मे आयोजित चौपाल के सबंध मे चर्चा कर विभागवार अब तक क्या कार्यवाही की गई की जानकारी भी ली और निर्देशानुसार कार्यवाही के लिए कहा। बैठक के दौरान अन्य समय सीमा पत्रों पर समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। बैठक में व्ही.सी. के माध्यम से जनपद और तहसील स्तर पर मौजूद अधिकारियों से भी चर्चा की गई।