खजुराहो की तर्ज पर बना यह शिवालय,पहुंचना नही है आसान।
दमोह जिले अंन्तर्गत जंगलो के बीचों-बीच स्थित मंदिर।
//खिलान पटैल//
ब्यूरो दमोह। जिले की सीमा में एक शिवालय ऐसा भी है जो वीरान जंगल के बीच में स्थित है।जिले के बटियागढ़ ब्लॉक के कनोरा गांव स्थित शिव मंदिर प्राचीन भारतीय इंतिहास की धरोहर है।
खजुराहो की तर्ज पर बना यह मंदिर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, लेकिन विडंबना है कि मुख्यमार्ग से लगभग तीन किमी सड़क तक मार्ग बहुत ही खराब है। बारिश के दिनों यहां मंदिर और मंदिर के चारों ओर का नजारा जितना खूबसूरत दिखाई देता है उतना ही बारिश के मौसम में यहां पहुचना कठिन हो जाता है। इसके बावजूद भी यहां श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है।
इस मंदिर को पुरातत्व विभाग ने देखरेख का जिम्मा तो लिया है,लेकिन लगातार मंदिर की सुरक्षा खतरे में है।
जिसकी वानगी बीते वर्ष देखने मिली थी। यहां अज्ञात तत्वों के द्वारा मंदिर में तोडफोड़ कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी की गई थी।