कोई बच्चा एडमिशन रिपोर्टिंग हेतु शेष हुआ तो संबंधित स्कूल ही व्यक्तिशः होगे उत्तरदायी।
//खिलान पटैल//
ब्यूरो दमोह। निःशुल्क और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार अधिनयम अंतर्गत कमजोर वर्ग एवं बंचित समूह के बच्चों द्वारा सत्र 2019-20 में गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात सत्यापन अधिकारियों द्वारा किये गये सत्यापन उपरांत पात्र पाये गये बच्चों में से सार्वजनिक स्थल संपन्न ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से स्कूलों का आवंटन किया जा चुका है।बच्चों द्वारा आवंटन पत्र की प्रति आरटीई पोर्टल से डाउनलोड कर उन्हें आवंटित किये गये अशासकीय स्कूलों में सीधे प्रवेश लेना प्रारंभ हो चुका है। आवंटन पत्र की वैद्यता सुनिश्चित करने तथा प्रवेश लेने वाले बच्चे की स्कूल में वास्तविक उपस्थिति एवं प्रवेश उपस्थिति की स्कूल द्वारा तत्काल रिपोर्टिेग प्राप्त करने के उद्देश्य से आवंटन पत्र में उपलब्ध क्यू आर कोड को स्केन कर उपस्थित हुये बच्चे की मोबाइल एप से ही जियोटेग फोटो के माध्यम से स्कूलों द्वारा एडमिशन रिपोर्टिंग दर्ज की जा रही है।
जारी निर्देशों के माध्यम से ऑनलाइन लॉटरी द्वारा चयनित बच्चों को उन्हें आवंटित स्कूल में 10 जुलाई 2019 तक उपस्थिति देने हेतु समय-सीमा निर्धारित की गई थी।
ऐसें बच्चे जिनको सत्र 2019-20 निःशुल्क प्रवेश हेतु आवंटन हुआ है एवं अभी तक उनके द्वारा आवंटित स्कूल में प्रवेश नहीं लिया गया है, तो उन्हें प्रवेश लेने हेतु अंतिम अवसर प्रदान करते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि के साथ-साथ अशासकीय स्कूलों को भी मोबाइल एप के माध्यम से एडमिशन रिपोर्टिंग दर्ज करने हेतु अंतिम तिथि 20 जुलाई 2019 तक निर्धारित की गई है।
सहायक परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र ने संबंधितों से कहा है निर्धारित समय-सीमा में चयनित बच्चों से कार्यवाही कराना सुनिश्चित करावें अन्यथा की स्थिति में यदि प्रवेश लेने के उपरांत कोई भी बच्चा एडमिशन रिपोर्टिंग हेतु शेष रहता है, तो संबंधित स्कूल ही व्यक्तिशः उत्तरदायी होगें।