Translate

रविवार, 28 जुलाई 2019

वचन पत्रों की निकाली अर्थी,किया मातम।

वचन पत्रों की निकाली अर्थी,किया मातम।


भाजापा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन।


//गगन सेन(सिटी रिपोर्टर)//

सिटी दमोह। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शनिवार को भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं के साथ की गई धोखाधड़ी और वादाखिलाफी के विरोध में कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी निकाली। वचन पत्र की अर्थी के जुलूस में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए और कमलनाथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

वादे से मुकरे मुख्यमंत्री।

युवा मोर्चा के इस प्रांतव्यापी विरोध प्रदर्शन के संबंध में मीडिया से चर्चा करते हुए युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के पहले अपने वचन-पत्र में बेरोजगार युवाओं को 4 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिए जाने की बात कही थी, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ अब इस वादे से पूरी तरह मुकर गए हैं। भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री ने कहा कि युवाओं को कौशल विकास के नाम पर बैंड बजाने, ढोर चराने जैसे कामों का प्रशिक्षण देने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार को प्रदेश में 7 माह हो चुके हैं, लेकिन इस सरकार ने वचनपत्र में युवाओं से, आम लोगों से जो वादे किए थे, उनमें से एक भी वचन पूरा नहीं किया है।
भाजयुमो जिला महामंत्री भरत यादव ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य किसी भी तरह प्रदेश के नागरिकों, किसानों, युवाओं को बरगलाकर सत्ता हासिल करना था। अब कांग्रेस की सरकार बन गई है, तो यह सरकार एक-एक कर अपनी ही घोषणाओं से पल्ला झाड़ती जा रही है। पहले सरकार ने कर्जमाफी के नाम पर प्रदेश के किसानों से धोखा किया, अब बेरोजगारी भत्ते से हाथ खींचकर युवाओं के साथ धोखा कर रही है। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी मोन्टी रैकवार व आभार भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल,अभिषेक राय के द्वारा व्यक्त किया गया।
प्रदेश के युवाओं के साथ कांग्रेस की इस धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस के वचन पत्र की अर्थी निकाली गई साथ ही साथ अर्थी पर रो-रोकर मातम मनाया वही अर्थी जुलूस भाजपा कार्यालय से प्रारंभ होकर अस्पताल चौक होते हुये घंटाघर तक पहुंचा।स दौरान जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री रमन खत्री,भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा,भाजयुमो जिला महामंत्री भरत यादव,युवा नेता मोन्टी रैकवार,विवेक अग्रवाल,अभिषेक राय,अरूण सोनी,पकंज जड़िया,पं.श्याम दुबे,मनीष असाटी,बाल कृष्ण यादव, सोनू चौरसिया,दीपक केसरवानी सौरभ विश्वकर्मा,परसू सोनी, गीतेश अठया,दिनेश राठौर,हरि रजक,महेन्द्र अहिरवाल, महेद्र राठौर,अखिलेश ठाकुर,सत्संग सिंह लोधी वीरेंद्र विश्वकर्मा,धर्मेंद्र रोहित राजेंद्र अहिरवार, कल्याण पटेल आकाश पटेल,अरविंद रजक,कृष्णा गुप्ता शिवम गुप्ता,श्री राम ठाकुर,मोहनीश जड़िया,सुबोध राही सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।