Translate

शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

मजिस्ट्रेट चेकिंग में कई स्कूली वाहन पर कार्यवाही।

मजिस्ट्रेट चेकिंग में कई स्कूली वाहन पर कार्यवाही।

//अशीष मिश्रा//

छतरपुर। शुक्रवार को सुबह लगभग छः बजे से ही छतरपुर शहर के चार स्थानों पर मजिस्ट्रेट चेकिंग लगाई गई, हाई कोर्ट के निर्देश पर आज छतरपुर न्यायालय के न्यायाधीश गणों के द्वारा आज यह चेकिंग लगाई गई है,बच्चे सुरक्षित स्कूल से घर वापस आ सके जिसको लेकर आज स्कूलों की बसों टैक्सियों की चेकिंग की जा रही है, यह चेकिंग बिजावर नाका,छत्रसाल चौराहे,महाराजा कॉलेज तिराहे, एवं नौगांव रोड पर जारी है, इस दौरान छतरपुर शहर के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल,यातायात टीआई सहित यातायात कर्मी मौजूद है।