Translate

मंगलवार, 23 जुलाई 2019

छात्र बोले दो साल से नही बना मध्यान भोजन-साहब यह कैसा न्याय।

छात्र बोले दो साल से नही बना मध्यान भोजन-साहब यह कैसा न्याय।


पूर्णतः समय पर नही खुलता है यह स्कूल।


//विशेष-अभिनय तिवारी,अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर) सरकार तो भले ही बदल गई हो लेकिन हालात अभी भी नहीं बदले है।
 ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा दिलाने के लिए सरकार लाख कोशिश कर ले बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पा रही है हकीकत यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में हालात अभी जस की तस बने हुए हैं ऐसा ही नजारा बडामलहरा जनपद क्षेत्र के  संकुल केंद्र बंधा के अंतर्गत आने वाली  प्राथमिक शाला कोणन में देखने को मिला है।  जब बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूड की टीम उस जगह पहुंची तो वहां जाकर देखा कि लगभग 11:30 बजे स्कूल बंद है तथा ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक 12:00 बजे आते हैं और लगभग 3:00 बजे छुट्टी छुट्टी कर चले जाते हैं।
 ना ही बच्चों को पढ़ाते हैं ना ही समय से स्कूल आते हैं यहां-वहां गांव में बैठे रहते हैं और ना ही बच्चों को कुछ पढ़ाते हैं ग्रामीणों ग्रामीणों का कहना है कि हम लोगों ने कई बार शिकायत भी कर ली है लेकिन कुछ नहीं होता है तथा ना ही बच्चों को मध्यान भोजन मिलता है और जब हम लोगों ने बच्चों से बात की तो बच्चों का कहना है कि मध्यान्ह भोजन तो स्कूल में दो साल से नहीं बन रहा है।