Translate

शुक्रवार, 5 जुलाई 2019

गर्भवती की मौत,परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप।

गर्भवती की मौत,परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप।


//विन्द्रवन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। उपथाना घुवारा के वार्ड नंबर 1बड़ा तालाब मुहल्ला में एक सनसनी फैलाने बाला मामला सामने आया है।
एक 23 वर्षीय गर्भवती युवती की मौत हो जाने से मुहल्ले में सनसनी फेली हुई है।
मजे की बात यह है ससुराल पक्ष एवं मृतका के मायके पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप एक दूसरे सर मढ़ रहे है।
वही मुहल्ला बालो की माने तो इतना सब हो जाने के बाद मुहल्ला बालो इस घटना के बारे में कोई जानकारी की भनक भी नही लगी है।मामला बड़ा पेंचीला समझ मे आ रहा है।
इधर इतना सब हो जाने के बाद भी मृतका शांति बाई के परिजनों के कोई जानकारी भी नही दी सुवह होते ही मृतका शांति के पिता हरिराम रैकबार निवासी कारी जिला टीकमगढ़ ने बताया है कि हमारी बेटी की हत्या की गई है क्योंकि हमारे लिए आरोपी हनमत रैकबार निवासी घुवारा ने हमारे लिए बीते रोज शाम सात बजे फोन पर बोला था कि तुम्हे कल सुवह तक घुवारा आना पड़ेगा।
और सुवह होते ही हमारे लिए फोन लगाया कि शांति के पेट मे दर्द हुया था और उसकी मृत्यु हो गयी है इस लिए चुपचाप आप लोंग आ जाओ।
लेकिन इधर तो मजरा कुछ अलग ही चल रहा था आरोपियों ने हमारी बेटी शान्ति से शुरू से यह लोंग दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे उसके साथ मारपीट कर उसको जालील किया जा रहा और मारपीट करके हत्या कर डाली ।
इसके पहले दिनांक 8मई 2019 को हनमत के घर शादी में हमारी छोटी बेटी अनीता रैकबार उम्र 13 बर्ष और बेटा मोहन रैकबार उम्र 17 बर्ष हनमत के घर आये हुए थे इन्ही आरोपियों हमारे छोटे छोटे बेटा बेटी के साथ मारपीट की थी और मृतका शांति को भी मारापीटा गया था।

यह है पूरा मामला।

मृतका शांति रैकबार गर्वबती थी इसकी शादी करीबन 5 बर्ष पहले हुई थी। लंबे समय से पति पत्नी में अनबन चल रही थी ।
 बीती रात्रि के दौरान शांति के साथ मारपीट की गई ।
मृतका शांति रैकबार के पति ने बताया है कि शांति दो बर्षो से किसी लड़के से फोन पर बात करती थी बीते रोज शांति फोन पर बात कर रही उसी समय हमने पूछा तो शांति लड़ाई झगड़ा करने लगी और फोन पर अज्ञात लोंगो से गाली गलौच कराने लगी इस बात को लेकर शांति का मोबाइल बंद करके रख दिया और रात्रि को पुनः शांति के द्वारा बातावरण किया गया और शांति ने फांसी लगा ली ।

इनका कहना है कि....

मोके पर पहुंच कर शव को पलंग पर रखा देखा गया और शवपंचनामा तैयार किया और शव का पोस्टमार्टम कराया गया शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया ।

अजान सिंह राजपूत(चौकी प्रभारी)