Translate

मंगलवार, 3 मार्च 2020

घुवारा। विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

घुवारा। विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।


//विन्द्रावन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)। नगर के फूलचंद्र जैन मोनुमेंट विद्यालय में आज विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
 प्रदर्शनी में कक्षा तीसरी से आठवीं तक के बच्चो ने हिस्सा लिया।

 प्रदर्शनी का मूल्यांकन श्री जे के शुक्ला जी, श्री एस के जैन, श्री पी के जैन एवं सुश्री डॉ अमरीन अंजुम अली ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मिथलेश गिरी गोस्वामी, मुख्य नगर परिषद अधिकारी जी ने की। प्रदर्शनी में प्रथम स्थान नैन्सी सोनी, दूसरा स्थान हर्षवर्धन एवं आदित्य चौबे और तीसरा स्थान दर्शिका चौबे एवं मुस्कान पटेरिया ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान अथितियों के द्वारा खेल महोतशव में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मैडल भी प्रदान किये गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोशनी मेम, निधि मेम, अंजलि मेम, शैली मेम, रुपाली मेम का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत मे संस्था प्रमुख डॉ अरुण जैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।