Translate

गुरुवार, 18 जुलाई 2019

स्वच्छ नगर का कायाकल्प,सभी को दिलाया संकल्प।

स्वच्छ नगर का कायाकल्प,सभी को दिलाया संकल्प।

बालिकाओ ने बानाई रंगोलियां।


//गगन सेन//

पथरिया(दमोह)। नगर में स्वच्छता के प्रति छात्रों को जागरूक करने हेतु नगर परिषद् पथरिया द्वारा शासकीय विद्यालयों में स्वच्छता की थीम पर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका संयोजन नो फ़िकर फाउंडेशन द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम के दौरान छात्रों के मध्य भाषण, निबंध, कविता, रंगोली, चित्रकला एवं नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई. जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया, साथ ही छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु सभी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
  इस कार्यक्रम का शुभारम्भ शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में नगर परिषद् अध्यक्ष कृष्णा लक्ष्मण सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया. कार्यक्रम की उद्घोषणा करते हुए नगर परिषद् के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने छात्रों को स्वच्छता के लाभ बताये तथा नगर को स्वच्छ बनाने हेतु संकल्पित किया साथ ही नगर को दूषित करने वालों की तस्वीर को प्रेषित करने की अभिव्यक्ति की. नगर परिषद् सी.एम.ओ. महेश सारिया एवं पार्षद संजय सोनी ने छात्रों को गंदगी से होने वाली बीमारी के विषय में अवगत कराया. कार्यक्रम के अंत में वृक्षारोपण कर प्राचार्य एस.डी. खरे, शिक्षक गजेन्द्र दीवान एवं सभी शिक्षकों ने स्वच्छ पथरिया, हरित पथरिया का संकल्प लिया।