पांच हजार के ईनामी आरोपी को पुलिस ने दबोचा।
शादी में शामिल होने आई युवती के साथ घर में घुसकर किया था दुष्कर्म।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा,अक्षय जैन//
बमनौरा(छतरपुर)। बमनोरा थाना पुलिस ने गुरुवार को एक पाँच हजार के ईनामी एवं दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।दुष्कर्म का आरोपी घटना के बाद से करीबन एक महीने से भी अधिक समय से पुलिस को चकमा देकर यहां वहां छुपते फिर रहा था। पुलिस ने अपने मुखविर तंत्र को मजबूत कर गुरुवार को आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बमनोरा पुलिस थाना प्रभारी एसआई संजय वेदियां ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बुडेरा में विगत माह 18 जून को एक शादी समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ जिले से आई एक 19 वर्षीय युवती के साथ गाँव के ही एक आरोपी शंकर विश्वकर्मा पिता हल्लू विश्वकर्मा उम्र-22 वर्ष निवासी ग्राम बुडेरा ने घर में घुसकर एक युवती के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था।
थाने में अपराध दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी । जिसके बाद पुलिस अधीक्षक छतरपुर तिलक सिंह द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर पाँच हजार का ईनाम घोषित कर दिया था।
गुरूवार की सुबह करीब 10:30 बजे थाना प्रभारी संजय वेदिया को मुखविर से सूचना मिली कि ईनामी आरोपी शंकर विश्वकर्मा को ग्राम बुडेरा हार के खेतों में छिपा हुआ है जिस पर थाना पुलिस घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं बमनोरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर युवती के साथ जबरन दुष्कर्म करने के जुर्म में आईपीसी की धारा 450 और 376 के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया ।
इस कार्यवाही में करने में थाना प्रभारी एसआई संजय वेदियां के अलावा आरक्षक तरुण विश्वकर्मा, आरक्षक गजराज सिंह घोष, आरक्षक अनिल अहिरवार, आरक्षक रत्नेश, आरक्षक अखण्ड यादव सफलता हाशिल की है।