Translate

बुधवार, 17 जुलाई 2019

नशामुक्ति के क्षेत्र में कर्यरत् संगठन ने पकड़वाई अवैध शराब।

नशामुक्ति के क्षेत्र में कर्यरत् संगठन ने पकड़वाई अवैध शराब।


//खिलान पटैल के साथ गगन सेन//

पथारिया(दमोह)। नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य करने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन के द्वारा नशा बिरोधी अभियान चलाया जाता है। जिसमें अवैध शराब को पुलिस को सूचित कर पकड़वाया जाता है इसी क्रम में बुधवार को जेरठ चौकी थाना पथरिया अंतर्गत ग्राम असलाना चिरौला के बीच अवैध शराब का परिवाहन करते दो लोगों को पुलिस को सूचना देकर पकड़वाया।
जानकारी के अनुसार बैजनाथ पिता विश्रम एंव राजेंद्र लाल सिंह निवासी ग्राम बरखेड़ा एवं बिना नंबर मोटरसाइकिल पर दो पेटी अवैध शराब लेकर जा रहे थे इसी दौरान उन्हें पकड़ कर पुलिस को सौंपा गया है।