एक ऐसा हाईवे जिस पर आए दिन होते है सड़क हादसे,जरा-संभल-के।
बुधवार को भी आनियंत्रित होकर पलट गया ट्रक।
//खिलान पटैल,गगन सेन//
बटियागढ़/ दमोह। बुधवार के दिन फिर एक बार जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंन्तर्गत स्टेट हाईवे क्रमांक 37 पर बड़ी चढ़ाई के पास मोड में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह ट्रक हरियाणा से रायपुर की ओर जा रहा था।जिसमे लकडी की कार सीट लदी हुई थी तथा पलटने के कारण लदी हुई कार सीट सडक पर फैल गयी जिससे निकलने वाले अन्य वाहनों को दिक्कत का सामना करना पडा।गौरतलव है कि यह ऐसी कोई एक घटना नही है बल्कि यह स्टेट हाईवे हादसो के नाम पर हमेशा ही सुर्खियों मे बना रहता है। क्योकि इसका मुख्य कारण खास ऊंचाई के साथ भयानक मोड़ भी है।