Translate

शनिवार, 6 जुलाई 2019

साइकल सहित तालाब में डूबने से बच्चे की दर्दनाक मौत।

साइकल सहित तालाब में डूबने से बच्चे की दर्दनाक मौत।


//खिलान पटैल//

बनावर/नोहटा(दमोह)। जिले के नोहटा थानांतर्गत बकरियों के लिए पेड़ की पत्तियां तोड़कर ले जाते समय साइकल सवार बच्चा  साइकल के साथ ही तालाब में जा गिरा। जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बच्चे के शव को निकाला। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का परीक्षण कराते हुए परिजनों को सौंपा। गुरुवार देरशाम हुई घटना के बाद शुक्रवार सुबह बच्चे के शव का तालाब से निकाला गया। साथ ही साइकल भी पानी से बाहर निकाली गई।
शव व साइकल बाहर निकाले जाने के बाद पुलिस ने पंचनामा बनाते हुए पुलिस मामले की जांच शुरू की है।
पुलिस ने बताया कि नोहटा थाना के बनवार चौकी अंतर्गत ग्राम लरगुवां में कृपाल पाल पिता मलखान पाल (१३) गुरुवार शाम 5 बजे घर पर पाल रहे बकरे व बकरियों के लिए पेड़ की पत्तियां तोड़कर ला रहा था।
जंगली क्षेत्र से वापस घर जाते समय उसकी साइकल में हंसिया लगी हुई एक लंबी लाठी भी बंधी थी। इसी बीच जब वह गांव के तालाब की मेड़ से घर जा रहा था। तभी अचानक उसकी साइकल में बंधी लाठी हैंडिल में फंस गई। जिससे साइकल अनियंत्रित होने पर वह अपने आपको सम्माल नहीं सका और मय साइकल के तालाब में जा गिरा।