वायु को रखे स्वच्छ,मेगा प्रदूषण पखवाड़े में सभी से अपील।
//मदन साहू,नीलेश तिवारी//
ब्यूरो छतरपुर। शासकीय स्वशासी महाराजा महाविद्यालय छतरपुर की एनसीसी इकाई के कैडिटों द्वारा 1 से 11 जुलाई तक चलाए जा रहे मेगा प्रदूषण जागरुकता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत वायु प्रदूषण नियंत्रण जागरूकत रैली का आयोजन किया गया।रैली महाविद्यालय के हॉस्टल प्रांगण से शुरू होकर बुन्देलखण्ड यूनिवर्सिटी और मैथिलीशरण गुप्त चौराहा होते हुए कारगिल विजय चौराहा पूर्व नाम काॅलेज चौराहा पहुंची।
इस दौरान अंडर आॅफीसर मदन साहू द्वारा लिखे गए नारों 'अपनी आयु बढ़ाएगे हम,वायु प्रदूषण करेंगे कम;वायु को स्वच्छ बनायें, एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं;पानी,पेड़ और शुध्द हवा,जीवन की अनमोल दवा;दिल्ली की कंडीशन देख रहे आप,पेड़ लगाओ नहीं तो होगा विनाश;देश प्रदूषण मुक्त बनाएंगे,अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे को कैडिटो ने पूर्ण जोश और उत्साह के साथ उच्चारित करके शहर की गलियों को गुंजायमान कर लोगों को वायु प्रदूषण नियंत्रण करने तथा पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने व स्वच्छ ईंधन अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन ए एन ओ केयरटेकर बी डी नामदेव के सहयोग और मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अंडर आॅफीसर मदन साहू,सार्जेंट नवल किशोर दीक्षित,कार्पोरल राजेश अहिरवार, कैडेट्स गोविंन्द्र बंजारा,इन्द्र कुमार अहिरवार, संजू अनुरागी,पुष्पेन्द्र प्रजापति व मुकेश राज गौतम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।