Translate

रविवार, 7 जुलाई 2019

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर उपभोक्ताओं पर पड़ी दोहरी मार।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर उपभोक्ताओं पर पड़ी दोहरी मार।


नेताओ का आरोपों-प्रत्यारोपों भरा रवैया शुरू।


ब्यूरो नेटवर्क। केंद्र के साथ प्रदेश की दोहरी मार ने उपभोक्ताओं को अधमरा कर दिया है। केंद्र से डीजल-पेट्रोल पर बढ़ाए गए एक रुपए के बाद बिना देर किए प्रदेश सरकार ने भी रात १२ बजे के पहले मौका पाते ही दो से तीन रुपए तक बढ़ा दिए।
अब हालांत यह हैं कि केंद्र की बीजेपी व प्रदेश की कांग्रेस सरकार बनाने वाले मध्यम वर्गीय उपभोक्ताओं के सामने कई मुस्किलो जैसी स्थिति बन गई है।
 किसी भी सरकार ने जब मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं की ओर ध्यान नहीं दिया तो हर तरफ से विरोध के स्वर उठे हैं।
 केंद्र व प्रदेश सरकार रेट बढ़ाने में अग्रणी रहे, इसलिए अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जाने पर किसी भी पार्टी और सड़कों पर कोई प्रदर्शन नहीं किया गया।
 कांग्रेस के साथ भाजपाई भी मौन ही बने रहे। इतना जरुर है कि ट्रांस्पोर्ट जगह के साथ बस एसोसिएशन के साथ ट्रक मालिकों व ट्रैक्टर से खेती किसानी पर निर्भर रहने वालों को दाम बढऩे का झटका लगा है।
जिससे वह बेचैन नजर आ रहे हैं। जनप्रतिनिधि अपने अंदाज में ही अपने बयान देने में मस्त हैं।

टीम बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज।