Translate

बुधवार, 17 जुलाई 2019

मम्मी-मम्मी कहकर मौत की नींद सो गया मासूम।

मम्मी-मम्मी कहकर मौत की नींद सो गया मासूम।


//खिलान पटैल//

ब्यूरो दमोह। जिला अस्पताल में व्याप्त अराजकता की भेंट चढऩे से मंगलवार को एक ८ वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई।  प्रापत जानकारी में बताया गया है कि बालक बुखार से पीडि़त था और उसे जिला अस्पताल लाने पर खून की कमाई बताई गई थी।
समय रहते बालक को न खून चढ़ाया गया और न उपचार के दौरान ऑक्सीजन लगाई गई।
नतीजतन 24 घंटे जिला अस्पताल में रहने के बाद बालक ने दो बार अपनी मां को मम्मी-मम्मी कहकर पुकारा और मौत की नींद सो गया।
 हैरानी वाली बात इस मामले में यह भी सामने आई है कि बालक के परिजनों से ब्लड उपलब्ध कराए जाने के नाम पर करीब 1100 रुपए ले लिए गए और ब्लड का इंतजाम नहीं किया गया।