Translate

शुक्रवार, 26 जुलाई 2019

शराब माफियाओं का आतंक,घाट-घाट पर शराब की बिक्री।

शराब माफियाओं का आतंक,घाट-घाट पर शराब की बिक्री।



युवा पीढ़ी शराब के नशे में बर्वाद,बीबी बच्चे रोटी को है मुहताज।

//अक्षय जैन//

भगवां(छतरपुर)। एक फिल्म का मशहूर गाना है कि जिस देश में गंगा बहती है।
लेकिन साहब!
बो दिन दूर नहीं कि नया गाना वनेगा कि हम उस देश के बासी है।
जहाँ घर घर शराब बिकती है। जी हाँ साहब यह वास्तविक स्थिति है। की शराब माफिया खाकी बर्दी को ठेंगा दिखाते हुए जिले से लेकर समस्त नगर के मुहल्ले मुहल्ले में शराब की अबैध बिक्री कर रहे हैं।
और समाज के उज्ज्वल भविष्य को पूर्णतः नष्ट करने में लगे हुए हैं।
आज युवा पीढ़ी पूर्णतः शराब के नशे में लिप्त है और जिन युवको के विवाह हो चुके और उनके बच्चे हो चुके हैं उनके बीबी बच्चे एक एक रूपये के साथ शाम की एक रोटी के लिए मुहताज लेकिन शराब माफिया ईनशानियत को परे रख कर घर घर में शराब की अबैध बिक्री कर रहे।
शासन के नियम अनुसार एक नगर में दो शासकीय शराब दुकानों के लायसेंस दिये गये है एक अग्रेजी शराब दुकान और दूसरी देशी शराब दुकान इन दो लायसेंस धारी दुकान पर ही शराब की विक्री की जानी चाहिए लेकिन आबकारी ठेकेदारों द्वारा शराब दुकान से अधिक से अधिक लाभ कमाने के लिए खाकी बर्दी को ठेंगा दिखा कर नगर के कौने कौने में शराब की अबैध बिक्री कराई जाती है। जिससे कि शराब की ग्राहकी अधिक हो क्योंकि शराब हर एक मुहल्ले में मिलेगी तो शराब के सेवन करने बालो को शराब की दुकान तक दूर नहीं जाना पडेगा और शराब आसपास मे मिलगी तो शराबी शराब का सेवन अधिक कर सकेगे। इसलिए आबकारी ठेकेदारों द्वारा नियमों को तांक पर रखते हुए।
 जमकर शराब की अबैध बिक्री कराई जा रही है।भगवां थाने के अंतर्गत आने वाले घुवारा नगर मे कुल मिलाकर पंद्रह वार्ड है और शराब ठेकेदारो द्वारा लगभग पूरे क्षेत्र को मिलाकर चालीस से अधिक जगह शराब की अबैध बिक्री कराई जा रही है। जरा हिसाब लगाईये साहब एक दिन में एक काउंटर पर तीन शराब की पेटी विकती है और एक पेटी में पचास क्वाटर होते हैं मतलब एक काउंटर पर एक सौ पचास क्वाटर बिक रहे हैं तो एक दिन में चालीस काउंटर पर छ: हजार क्वाटर बिक रहे हैं एक क्वाटर की कीमत अस्सी और नब्बे  रूपये है तो साहब एक दिन में कम से कम चार से पांच लाख की प्रतिदिन अबैध बिक्री कराई जा रही है। तो लोग कहाँ तक अपने परिवार का भरण पोषण करेगा और कहाँ तक देश विकास करेगा यदि सरकार द्वारा सही समय पर इस प्रकार की अबैध शराब बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो डिजीटल इंडिया तो पता नहीं डिजिटल शराबी पैदा होगे।उदाहरण के लिए तस्वीर में साफ जाहिर हो रहा है कि देश का नौजवान शराब के नशे में नाली में पडा हुआ है

इनका कहना है कि ------

अभी मैं कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर था। और छुट्टी पर जाने से पहले मेने एक महिला को अबैध शराब बिक्री करते हुए पकडा था। और यदि क्षेत्र में शराब बिक रही है तो कार्यवाही करेगें।।

अजान सिंह राजपूत उप थाना प्रभारी घुवारा