कारगिल विजय दिवस पर इस प्रकार कुछ अलग अंदाज।
ब्यूरो छतरपुर। शहर के पन्ना रोड स्थित 25 एम पी बटालियन छतरपुर में भी कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कमान अधिकारी कर्नल एच सी पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर वीर सपूतों के सम्मान में वृक्षारोपण, रैली,पेंटिंग जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिसमें छतरपुर से एल बी स्कूल,एक्सीलेंस नंबर वन तथा टू व जे एन वी टीकमगढ़,छत्रसाल महाविद्यालय पन्ना,नवीन व पाॅलीटेक्निक काॅलेज नौगांव सहित और बटालियन के अंतर्गत आने वाली सभी एन सी सी इकाईयों में भी अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जिसमें कैडिटो ने बड़ी संख्या में भाग लिया।