गुरू का महत्व बतातें दिखे कलेक्टर तथा विधायक ने भी रखे अपने विचार।
हायर सेकेण्ड्री स्कूल में हुआ साइकिल वितरण एवं पौधा रोपण कार्यक्रम।
//खिलान पटैल//
ब्यूरो दमोह। दमोह विधायक राहुल सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं कलेक्टर तरूण राठी की अध्यक्षता में गत दिवस स्थानीय मारूताल हायर सेकेण्ड्री स्कूल में साइकिल वितरण एवं पीपल पौधे का रोपण किया गया।गुरू पूर्णिमा अवसर पर कलेक्टर तरूण राठी ने स्कूली छात्र-छात्राओं को गुरू के महत्व पर प्रकाश डाला एवं राज्य शासन द्वारा आज के दिन पीपल के पौधे को लगाने का महत्व भी बताया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राहुल सिंह ने छात्र-छात्राओं को पीपल का चुनाव किये जाने के संबंध में बताया गया। उन्होंने बताया पीपल का वृक्ष 24 घण्टे आक्सीजन देता है। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन संजय खरे द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन प्राचार्य केबीएल अहरवार किया गया।
कार्यक्रम में दिलीप उपाध्याय, प्रशांत खरे, सुधा कनोजे, पुष्पलता शर्मा, सुभाषिनी बेंजामिन, भारती हजारी, जया दुबे, अरविंद खरे, अनीता ठाकुर, आरती खरे आदि उपस्थित थे।