Translate

शनिवार, 27 जुलाई 2019

अपने माता-पिता को ढूंड़ने दिल्ली जा रहे थे दस वर्षीय दो मासूम।

अपने माता-पिता को ढूंड़ने दिल्ली जा रहे थे दस वर्षीय दो मासूम।   


मगर बीते आठ वर्षो पहले ही ऊठ चुका पिता का साया,फिर भी बच्चो को नही विश्वास।


//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। बमीठा थाना क्षेत्र के अतंर्गत आने बाले ग्राम धमना से बिगत दिन पहले खेत गायब हुये भाई बहिन नेहा अहिरबार 11 वर्ष सुधीर आहिरबार 10 वर्ष अपने माता पिता की तलाश मे दिल्ली जा रहे थे।
 दोनो बच्चो के पिता कि मौत दिल्ली में आज से लगभग 8-9 बर्ष पहले हो चुकी थी।
 और भी कुछ दिनों बाद मां भी दोनो बच्चो को छोड़कर कही चली गई ऐसी परिस्थति मे बच्चो का लालन पालन चाचा-चाची ने किया दोनो बच्चो को  विश्बास ही नही था की उनके माता पिता अब इस दुनिया मे नही है।
 चंन्द्रनगर चौकी प्रभारी राकेश शर्मा खजुराहो रेलबे स्टेशन से दिल्ली रवाना हुये प्रत्तेक स्टेशन पर तलास करते हुये झांसी रेलबे स्टेशन पर उन्हे दोनो बच्चे बैठे मिले।
 बच्चे दिल्ली को जाने बाली रेल का इंतजार कर रहे थे बच्चो के बताया की हम आपने माता पिता को खोजने दिल्ली जा राहे थे| जिसके बाद अब बमीठा पुलिस ने दोनो बच्चो को उनके चाचा रामक्रपाल चाची कोशल्या अहिरवार को सौंप दिया है।