दमोह। फरार अपराधी पर पाँच हजार का ईनाम घोषित।
//खिलान पटैल//
ब्यूरो दमोह। जिले के पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने एक फरार अपराधी पर पाँच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।अपराध क्रमांक 526/19 धारा 394 ताहि थाना कोतवाली दमोह कसाई मंडी निवासी फरार आरोपी परवेज कसाई पिता इदरीश कसाई फरार है। उन्होंने प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत हुये आरोपी पर पाँच हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने जानकारी दी है कि जो कोई व्यक्ति विधि संगत शक्तियों का प्रयोग कर आरोपी को गिरफ्तार करेगा, करवायेगा या ऐसी सूचना देगा जिसके आधार पर उसकी गिरफ्तारी संभव हो हो सके, ऐसे सूचनाकर्ता को पुरूस्कार की राशि से पुरूष्कृत किया जायेगा।
पुरूस्कार वितरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।