करंट लगने से युवक की हुई मौत।
//गगन सेन//
पथरिया(दमोह)। नगर पथारिया से महज 17 किलोमीटर दूर ग्राम खेजरा निवासी अजय पटेल पिता प्रहलाद पटेल उम्र 22 बर्ष की करेंट लगने से मौत हो गई।जिसे तत्काल पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करने पर डॉ ने मृत घोषित किया।
मृतक के चचेरे भाई सतीश पटेल एवं मृतक के चाचा महेंद्र पटेल ने बताया कि अजय अपने खेत में कीटनाशक दवाई का छिड़काव कर रहा था।
खेत के पास कुएं में पानी पीने गया खेत के पास विधुत तार खुले होने से युवक करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया।
देर तक वापस न आने पर जाकर देखने पर बेहोशी की हालत में पढ़ा हुआ था तभी तत्काल परिजनों को सूचना दी।
और पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।
पथरिया पुलिस के अनुसार पुलिस युवक को करंट से मौत होना बताया जा रहा है मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा मामले को जांच में लिया गया है।
