Translate

गुरुवार, 1 अगस्त 2019

दमोह। 16 वर्षीय लड़की 13 दिन से है लापता।

दमोह। 16 वर्षीय लड़की 13 दिन से है लापता।


//खिलान पटैल//

पटेरा(दमोह)।  पटेरा थाना क्षेत्र के एक गांव से पिछले 13 दिन से 16 साल की नाबालिग किशोरी लापता है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है, लेकिन परिजनों द्वारा संदेही के जीजा को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने के बाद कोई सुराग नहीं लग पाया है।
बुधवार को पटेरा थाना परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजनों पहुंच गए और थाने में आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही लॉयन आर्डर कायम रखने के लिए दो थानों की पुलिस पटेरा थाने रवाना की गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी नाबालिग लड़की बाजार के लिए गांव से आई थी। शाम को घर नहीं पहुंची। 24 घंटे बीत जाने पर पटेरा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई थी।
नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने वाले संदेही आरोपी के जीजा को छतरपुर के कालापानी से पकड़कर लाए और पटेरा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया था।
लेकिन पटेरा पुलिस द्वारा 13 दिन बीत जाने के बाद भी नाबालिग लड़की का पता नहीं लगाया गया।
 इसके बाद गुजरात की जानकारी लगी वहां संपर्क किया तो बताया गया कि लड़की दो दिन पहले दमोह के लिए निकल चुकी है। जिस पर उन्हें संदेह है कि लड़की को छुपाया जा रहा है।