पेट्रोल/डीजल की मूल्यबृद्धि पर बैलगाड़ी यात्रा का आगाज।
प्रदेश स्तरीय आंदोलन में विरोधियों का दिखा हुजूम।
प्रदेश अध्यक्ष बोले जनता को डंक मारकर डसने का काम कर रही है सरकार।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय के नेतृत्व प्रदेश व्यापी आंदोलन की शुरुआत दमोह जिले के नोहटा से किया गया। इस दौरान जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी,हटा विधायक पी एल तंतुवाय,भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय,भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री,रूपेश सेन,भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा,भाजयुमो जिला महामंत्री भरत यादव,अनुज वाजपेयी के आव्हान पर दमोह मे भी भाजयुमो ने कमलनाथ सरकार के द्वारा पेट्रोल और डीजल पर लगाये वेट टेक्स के विरोध में नोहटा मे बैलगाड़ी यात्रा निकाली गई।इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कमलनाथ सरकार के विरोध में सडकों पर जमकर नारेबाज कर बढे टेक्स पर विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर जमकर बरसते हुए कहाँ कि प्रदेश में डीजल और पेट्रोल के दामों में भारी-भरकम बढ़ोतरी करके कांग्रेस ने यह साबित कर दिया है कि वह छल के बल पर जनता को लूटने से कोई परहेज नहीं करेगी।कांग्रेस प्रदेश की जनता को डंक मारने और डसने का कार्य रही है।
जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहाँ कि कांग्रेस के इस फैसले से यह भी प्रमाणित हो गया है कि कांग्रेस के वादों और घोषणाओं के पिटारे झूठ के आंगन में खुलते हैं। हटा विधायक पी एल तंतुवाय ने कहा कि ने प्रदेश में पेट्रोल डीजल के मूल्यों पर की गई 5 प्रतिशत बद्धि पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी सरकार बनने के बाद से लगातार उन वादों से मुकरती रही है, जो उसने प्रदेश की जनता से विधानसभा चुनाव के पहले किए थे। अब पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाकर कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने यह साबित कर दिया है कि उसके लिए चुनावी वचनपत्र जनता को ठगने के लिए तैयार किया गया झूठ का पुलिंदा था।
भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री ने कहा कि विपक्ष में रहते समय पेट्रोलियम के दामों मे बृद्धी का विरोध करने वाली इस कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार अपने वचन पत्र के खंड ‘पंजीयन, वाणिज्यकर एवं वित्त’ के बिंदु 35.1 में प्रदेश की जनता से यह वादा किया था कि वह पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस से टैक्स कम करेगी। भाजपा जिला महामंत्री रूपेश सेन ने कहाँ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 28 अगस्त, 2018 को हुई एक प्रेस कांफ्रेंस में भी ये स्पष्ट रूप से कहा था कि यदि कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वह पेट्रोल की कीमत में 5 रु. और डीजल की कीमत में 3 रु. की कटौती करेगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा युवा नेता मोन्टी रैकवार व आभार भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा के द्वारा व्यक्त किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय,जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी,हटा विधायक पी एल तंतुवाय,भाजपा जिला महामंत्री रमन खत्री,रूपेश सेन,भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा,भरत यादव,मोन्टी रैकवार अनुज वाजपेयी,राजा भैया,गुटऊ राय, राय,सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

