विधायक का कार्यक्रम हुआ सफल,हजारों की संख्या में उमड़ा जन-सैलाव।
नवरात्रि के पहले दिखा अद्भुत नजारा,करीब 7 किमी की पैदल चुनरी यात्रा।
माता अबार के चरणों में शीश झुकाते दिखे काग्रेस के तीन विधायक।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा,मनीष सम्राट//
घुवारा(छतरपुर)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस पर बड़ामलहरा विधानसभा के विधायक प्रधुम्न सिंह लोधी एक ऐतिहासिक 7 किलोमीटर लंबी पैदल चुनरी यात्रा निकाली है।जिसमे कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी,छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी,बंडा विधायक तरवर सिंह लोधी के साथ हजारों की संख्या में समूचे बुंदेलखंड से लोंग शामिल हुए और माता अबार को यह चुनरी लड़ाई गयी है।
आप को बता दे यह चुनरी यात्रा बमनोरा के मरोतखेरा तिगड्डा से प्रारम्भ सुवह 9 :30 की गई थी और 7 किलोमीटर का सफर तय कर करीबन 2 बजे माता अबार मंदिर प्रांगण पहुची ।
जहा पर वेद मंत्रों के साथ विधिविधान से पूजा अर्चना कर माता अबार को विधायक प्रधुम्न के नेतृत्व में चढ़ाई गयी और सभा के माध्यम से कहा गया कि यह चुनरी यात्रा अगले बर्ष इससे दो गुनी बड़ी चुनरी माता अबार को चढ़ाई जाएगी और क्षेत्रीय विधायक में सभी चुनरी यात्रा हुए शामिल जनता जनार्दन का आभार जताया।
और कहा कि इस तरह धार्मिक कार्यक्रम अपने विधान सभा क्षेत्र में लगातार होते रहेगे।
छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी ने सभी क्षेत्रीय जनता कहा कि आज का यह चुनरी यात्रा का कार्यक्रम सम्पन्न हुया है वह ऐतिहासिक रहा है बाकी किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो छतरपुर मुख्यालय पर में बैठा हूँ जनता के लिये मेरे दरबार दिन रात खुले है।
में जनता की सेवा के बना हूँ जनता की सेवा हमारा धर्म है।
और अभी तक बड़ामलहरा विधान सभा के लिए यह कांग्रेस का पहला विधायक है जो जनता में रह कर काम कर रहा है और ऐसे धार्मिक कार्यक्रम करता रहता है।
चुनरी यात्रा का स्वागत मारोतखेरा तिगड्डा पर हलावनी मबई रामटोरिया होते हुए जगह जगह किया क्षेत्रीय जनता जगह जगह यात्रा में शामिल श्राद्धलुओ को फल मीठा एंव चाय पानी की व्यवस्था की गई थी।
चुनरी यात्रा में सबसे आगे महिलाएं माता अबार चुनरी लेकर चल रही थी इसके बाद पुरुष बर्ग तत्पश्चात बड़े बड़े दिग्गज नेताओ क्षेत्रीय जनता का अभिवादन करते पैदल चल रहे थे।
विधायक श्री लोधी ने सभी श्रद्धालुओ को सल्फाहार की व्यवस्था माता अबार मंदिर में कई गयी थी हजारों श्रद्धालुओं ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया।
