बेटी बचाओ पर दिखा फिर से जोर।
क्षेत्रीय विधायक ने दिखाई हरी झंडी।
रूपेश जैन बकस्वाहा(छतरपुर)। बडामलहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुं प्रदुम्न सिंह ने मंगलवार को सबसे पहले बेटी बचाओ बेटी पढाओं सप्ताह के विशिष्ट अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रैली निकालकर दिया है जागरूकता का नया संदेश।
जिसके बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान मे एवं पर्यवेक्षक हेमलता ठाकुर की अनुशंसा पर नगर की आंगनबाडी कार्यकर्ताओ द्वारा दोपहर लगभग एक बजे नगर मे बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की एक रैली निकाली गई।जिसमे नगर की आंगनबाडी वार्ड क्रमांक 4 , 5 , 8 ,12 एवं13 की आंगनबाडी कार्यकर्ता रामवति नापित राखी ताम्रकार शशिप्रभा जैन रेणु खरे राजकुमारी खटीक एवं सहायकाओ ज्योति रैकवार प्रभा तिवारी मीना पटैल द्वारा वार्ड की किशोरी बालिकाओ को एकत्रित करके एक विशाल जागरूक रैली के माध्यम से नारो के साथ ही साथ बेटी बचाओ और बेटी पढाओ की एक प्रमुख अपील की गई।
बेटी बचाओ अभियान की यह रैली नगर के मुख्य प्रमुख मार्गो से निकाली गई। जिसमे बेटी के जीवन स्तर को उठाने तथा पढाने एवं इसके अलावा उसे बढाने पर भी जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के समाप्ति तक प्रमुख भूमिका सरस्वति ज्ञान मंदिर के शिक्षक स्टाफ एवं बडी संख्या मे किशोरी बालिकाओ की भी बनी रही।

