Translate

गुरुवार, 21 अगस्त 2025

स्वयं की सुरक्षा स्वयं के हाथ!!...जीएसीसी में हुआ आत्मरक्षा शिविर का आयोजन।

 

नेटवर्क इंदौर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सिलेंस श्री अटल बिहारी वाजपयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविधालय की महिला सशक्तिकरण समिति के तत्वाधान में एक दिवसीय देवी अहिल्या माता आत्मरक्षा शिविर का आयोजन गुरुवार को महाविधालय में किया गया। प्राचार्य डॉ. ममता चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में समाजसेविका डॉ. माला सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। संयोजिका डॉ. संध्या गोयल ने कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. माला सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वयं की सुरक्षा हमारे स्वयं के हाथो में है। इसलिए हमारे देश की प्रत्येक बालिका को आत्मरक्षा सीखनी होगी। प्राचार्य डॉ. ममता चन्द्रशेखर कहा कि माता अहिल्या बाई के पदचिन्हों पर चलने क पूर्व हमे अपनी आत्मरक्षा क तरीको को सीखना होगा तभी महिला सशक्तिकरण का उद्देश्य सार्थक सिद्ध हो सकेगा। इस मौके पर कराटे प्रशिक्षक मनीष आर्य ने महाविद्यालय की छात्राओ को आत्मरक्षा के बीस तरीके ओर उनकी बारीकिया सिखायी।साथ ही उन्होंने छात्राओ को पोषण आहार सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के बिना आत्मरक्षा नही की जा सकती।उन्होंने मिर्ची स्प्रे जैसे सुरक्षा हथियारों की भी जानकारी छात्राओ को दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. पद्मा पटेल ने किया आभार डॉ. संध्या गोयल ने माना।