Translate

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

कलेक्टर ने ली शांति समिति की बैठक,पुलिस कप्तान ने भी रखी बात।

कलेक्टर ने ली शांति समिति की बैठक,पुलिस कप्तान ने भी रखी बात।


//नरेंद्र अहिरवार//

ब्यूरो दमोह। आगामी दिनों में नवरात्र प्रारंभ होने जा रही है जिसमे दशहरा पर्व मनाये जाने के सबंध मे आयोजित शांति समिति की बैठक मे कलेक्टर तरूण राठी ने कहा त्यौहार उत्साह-उमंग से मनाये जायें, हमारा देश रंग बिरंगी संस्कृति वाला देश है। प्रशासन द्वारा पर्व को दृष्टिगत रखते हुये आगामी पर्वों नवरात्रि, दशहरा पर्व पर सम्पूर्ण नगर मे विशेष सफाई आदि व्यवस्थाए सुनिश्चित कराई जायेगी। उन्होने जनमानस को समिति के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से साफ - सफाई के प्रति जागरूक रहने का आवाहृन किया। बैठक मे पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
आयोजित इस बैठक मे पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने कहा सभी समितियों की थाना स्तर पर बैठक आयोजित की जायेगी। उन्होने कहा आप वालेंट्रयिर्स के नाम दें, जिन्हे एसपीओ का दर्जा दिया जायेगा, पंडाल मे रात्रि मे समिति के सदस्य अनिवार्य रूप से रहे, किसी भी बात या समस्या आने पर क्षेत्र के नामित पुलिस अधिकारी से तत्काल बात की जाये। उन्होने कहा आर्म्स एकट मे जो हथियार आते है वे अखाडा मे प्रतिबंधित रहेंगे, अखाडे मे पारंपारिक अस्त्रो का प्रदर्शन पंरम्परा अनुसार किया जाये। श्री सिंह ने कहा कि विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओ का विसर्जन किया जाये। उन्होने पूजा पंडालो मे विद्युत वायरिंग की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिये जाने और बिजली सबंधी अनहोनी ना हो इस पर विशेष ध्यान दिया जाये।
बैठक मे दशहरा पर्व के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों की तिथियो का निधारण किया गया। समिति सदस्यो के अनुसार 06 अक्टूबर को रामदल जुलूस, 07 अक्टूबर को रावण दहन कार्यक्रम (तहसील ग्राउड) और 08 अक्टूबर को दशहरा चल समारोह आयोजित किया जायेगा। समिति के सदस्यो द्वारा अवगत कराया गया कि रामदल जुलूस प्रत्येक वर्ष की भांति शिवाजी पार्क से प्रारंम्भ होकर मोरगंज पहुँचेगा मोरगंज से पुराना थाना, गडीमुहल्ला, चमनचौक, गडरियाऊ, पठानी मुहल्ला, गौरीशंकर तिराहा से बडी देवी प्रांगण मे पूजा अर्चना पश्चात रामदल जुलूस का समापन होगा। बैठक मे एडीशनल कलेक्टर आंनद कोपरिहा ने स्वास्थ्य, विद्युत विभाग, नगरपालिका एवं लोकनिर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई दिये गये निर्दैशानुसार सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्होने कहा नवरात्रि पर्व पर ज्वारे विसर्जन हेतु विसर्जन स्थलो पर समुचित विद्युत व्यवस्था की जाये। विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो, विद्युत और नगरपालिका की टीम कार्य करेगी। विसर्जन स्थल पर नाव मे छोटे बच्चो को ना जाने दिया जाये, उन्ही व्यक्तियो को जाने दिया जाये जो तैराना भी जानते हो। विसर्जन स्थल दिवानजी की तैलया एवं दशहरा चल समारोह के दौरान प्रतिमा विसर्जन स्थलो यथा फुटेरा तालाब बेलाताल मे होमगार्ड के तैराक मोटर वोट सहित उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये। साथ ही जिला सैनानी होमगार्ड दमोह स्वंय विसर्जन स्थल पर सम्पूर्ण प्रतिमाओ के विसर्जन तक आवश्यक व्यवस्था के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये। बैठक मे समिति के सम्मानीय सदस्यो ने भी अपनी बाते रखी और रामदल तथा चल समारोह पर चर्चाकर निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष तेजीराम रोहित, एडवोकेट अनुनय श्रीवास्तव, सतीश जैन कल्लन भैया, आशुतोष शर्मा, लालचंद राय, विक्की गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि पवन गुप्ता, पवन कुमार, मोंटी रैकवार, ललित नायक, संजय यादव, प्रभात राजपूत, सुनिल राय, राजा राय सहित अन्य सम्मानीय शांति समिति के सदस्यगण तथा विभिन्न विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।