Translate

गुरुवार, 26 सितंबर 2019

जिले के इन स्थानों पर आयोजित होंगे स्वरोजगार शिविर।

जिले के इन स्थानों पर आयोजित होंगे स्वरोजगार शिविर।


ब्यूरो छतरपुर। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र छतरपुर द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 4 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन और उद्यमिता विकास केन्द्र के तत्वाधान में विकासखण्डस्तरीय स्वरोजगार शिविर लगाए जाएंगे। शिविर सभी जनपद पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
महाप्रबंधक डी.आर. आर्य ने बताया कि शिविर के जरिए शिक्षित बेरोजगारों और आमजन को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री कृषक उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम सहित अन्य विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
नौगांव विकासखण्ड में 4 अक्टूबर को, बड़ामलहरा में 10 अक्टूबर, राजनगर में 15 अक्टूबर, बिजावर में 16 अक्टूबर, बकस्वाहा में 18 अक्टूबर, गौरिहार में 22 अक्टूबर और लवकुशनगर में 23 अक्टूबर को स्वरोजगार शिविर लगेगा।