Translate

मंगलवार, 24 सितंबर 2019

इस बड़े संगठन के कार्यकर्ताओं ने आखिर मन में ठान लिया सपना।

इस बड़े संगठन के कार्यकर्ताओं ने आखिर मन में ठान लिया सपना।

ABVP के कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान।


//नरेंद्र अहिरवार//

ब्यूरो दमोह।  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के आयाम एसएफडी (स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट) के द्वारा स्थानीय ज्ञानचंद श्रीवास्तव स्नाकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिला एसएफ डी प्रमुख नीलेश राठौर ने बताया कि जहाँ ज्ञान की देवी माँ सरस्वती जी का वास होता हैं वहाँ का वातावरण स्वच्छ एवं सुंदर होना चाहिए उसी को देखते हुए कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया सभी कार्यकर्ताओं व छात्रों ने साफ सफाई कर कचड़े को बोरियों में भरकर इकट्ठा किया व पूरे परिसर को स्वच्छ बनाया गया जिला सयोंजक शिवेंद्र तिवारी ने कहा विद्यार्थी परिषद के आयाम एसएफ डी के माध्यम से कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें कॉलेज के सभी छात्रों ने परिसर को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दिया जिसमे प्रमुख रूप से उपस्थित प्रान्त कार्यकारणी सदस्य राहुल कुमार, नगर मंत्री ललित पालीवाल, नगर एसएफ डी प्रमुख शिवम नामदेव ,नगर उपाध्यक्ष दिलीप सुमन,उपाध्यक्ष सौरभ राही,प्रिंस भुजक, रघुकुल पटेल,सत्यम रजक,आंसू उपमा, मनोज अहिरवाल,ज्ञानवी सोनी,आयुसी सेन,राहुल पटेल,शुभम पटेल,रोहित राय  आशीष ,अंकित ,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।