अतिक्रमण हटाने निकला सरकारी अमला।
//आशीष मिश्रा//
खजुराहो(छतरपुर)। पर्यटन नगरी खजुराहो के मुख्य बाजार में फुटपाथ के दोनों तरफ छोटे-छोटे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासनिक अमला आज पुलिस बल के साथ खजुराहो के मुख्य बाजार में भारी पुलिस बल के साथ बाजार में निकला।पर्यटन नगरी के सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से नगर परिषद खजुराहो के कर्मचारियों के द्वारा अतिक्रमण में रखी दुकानों का सामान जप्त कर साथ ले गए जिसके कारण कई दुकानदारो मे रोष देखा गया।
साथ ही अचानक हुए इस अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते बाजार में अफरा-तफरी देखी गई, कुछ दुकानदारों ने अपना सामान स्वयं ही हटाना शुरू कर दिया।
इस अतिक्रमण मुक्त कार्यक्रम में राजनगर एसडीएम आईएएस श्री स्वप्निल वानखेडे ,तहसीलदार एवं सीएमओ जाविर खान के सहित बड़ी मात्रा में पुलिस बल साथ रहा ।
