Translate

शनिवार, 14 सितंबर 2019

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष छ: वर्ष तक निलंम्बित।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष छ: वर्ष तक निलंम्बित।


 कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदेश स्तर पर मंथन।

//नरेंद्र अहिरवार//

 ब्यूरो दमोह।  शहर के जनहितैषी कार्यों को लेकर आवाज बुलंद करने वाले कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष नितिन मिश्रा के लिए हावी पढ़ गया हैं, नाराज पार्टी ने प्रदेश स्तर पर मंथन कर पार्टी से निष्कासित करने का निर्णय ले किया। आज विधायक राहुल सिंह ने ब्लॉक कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष नितिन मिश्रा की प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस में अनुशासनहीनता की शिकायत कि थी, उसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय टंडन की रिपोर्ट एवं विधायक राहुल सिंह द्वारा की गई शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दमोह ग्रामीण अध्यक्ष नितिन मिश्रा को कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।
 जिला अध्यक्ष अजय टंडन ने कहां की किसी भी स्थिति में पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर जिस प्रकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक-दूसरे के विरुद्ध टीका टिप्पणी की जा रही है इसे अब सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिला पदाधिकारियों के एवं सभी विंगों को यह निर्देश दिए हैं कि बिना जिला अध्यक्ष की अनुमति के किसी भी प्रकार के कार्य ना करें अगर करते हैं तो वे अनुशासनहीनता के दायरे में माने जाएंगे।
अब देखने लायक बात यह होगी कि लगातार जनता के सहयोग में कांग्रेस पार्टी से आवाज बुलंद करने के एवज में पार्टी से निष्कासित किए जाने पर क्या कांग्रेस पार्टी के ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष नितिन मिश्रा अन्य पार्टी का हांथ थामेंगे या फिर और  इंतजार करेंगे 6 वर्षों का पार्टी में वापस आने का।
दमोह कांग्रेस के संगठन प्रभारी सतीश जैन ने कहा कि तत्काल प्रभाव से नितिन मिश्रा को पदमुक्त कर दिया गया है तथा जिला कांग्रेस में कुछ पदाधिकारी गण जिला कांग्रेस के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं ऐसे भी पदाधिकारियों को जल्दी जिला कांग्रेस से पद मुक्त किया जाएगा।