Translate

शनिवार, 14 सितंबर 2019

दबंग महिला विधायक का अस्पताल निरीक्षण।

दबंग महिला विधायक का अस्पताल निरीक्षण।

निजी अस्पताल में इलाज करते पाये गये शासकीय चिकित्सक।


//खिलान पटेल,नरेन्द्र अहिरवार//

पथरिया(दमोह)। जिले के पथरिया शासकीय अस्पताल में अनुपस्थित रहकर प्राइवेट क्लीनिक चला रहे शासकीय डॉक्टर की प्राइवेट क्लीनिक पर स्थानीय जनप्रतिनिधि ने छापा मार कर कार्यवाही की और रंगे हाथों डॉक्टर को धर दबोचा।
 इस दौरान लगातार सुर्खियों में रहने वाली क्षेत्रिये विधायक श्रीमती रामबाई परिहार भी मौजूद थीं तो वही प्रशासनिक अधिकारियों में बीएमओ,थाना प्रभारी भी मौजूद थे।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर पुष्पेंद्र त्रिपाठी शासकीय चिकित्सालय सदगुवा में पदस्थ थे किंतु अस्पताल में ड्यूटी छोड़ कर प्राइवेट क्लीनिक में लोगों का इलाज करते पाए गए जिस पर विधायक ने FIR करवाने के निर्देश दिए हैं।

इनका कहना है कि....